जालंधर, 24 अक्तूबर- श्री संकटमोचन बालाजी सेवा संघ(रजि.) जालंधर की और से श्री बालाजी महाराज की भव्य चौंकी का आयोजन रविवार, दिनांक 25/10/2026 को सायं 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक कालीया कालोनी मेन पार्क, जालंधर में किया जाएगा| जिसमे बालाजी महाराज का भव्या दरबार सजाया जायेगा|
संघ के पदाधिकारों ने बताया कि गायक नूर मेहरा बालाजी के भजनोँ से बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे| संघ की और से श्री संकटमोचन बालाजी धाम का निर्माण नजदीक दोआबा चौक, जालंधर में करवाया जा रहा हैं| संघ की और से निवेदन किया गया है कि आओ हम सब मिलकर बालाजी महाराज का दरबार सजायें और उनको भजनों द्वारा रिझाने की कोशिश करें और उनसे हाथ जोड़ कर प्रार्थना करें कि निर्माणाधीन श्री संकटमोचन बालाजी धाम जल्दी बनकर तैयार हो और श्री बालाजी महाराज विराजमान हों ताकि हम सब वहाँ पर संकीर्तन करते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश करें और उनकी कृपा के पात्र बने ।

